Thursday 21 July 2016

सर्वाधिक ध्वज दिन निधी संकलन के लिए महाराष्ट्र पुरस्कृत



सर्वाधिक ध्वज दिन निधी संकलन के लिए महाराष्ट्र पुरस्कृत

नईदिल्ली,21: महाराष्ट्र को सर्वाधिक ध्वज दिन निधी संकलन के लिए गुरुवार को पुरस्कृत कि गया। केंद्रीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने यह पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसे राज्य के कौशल विकास एवं पूर्व सैनिक कल्याण मंत्रीसंभाजी पाटिल ने स्वीकार किया।
यहां के विज्ञान भवन में केंद्रीय सैनिक बोर्ड की 30 वीं  बैठक  आयोजित की गई थी। इस दौरान यह पुरस्कार प्रदान कियागया। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर, केंद्रीय संरक्षण राज्यमंत्री डॉ सुभाष भामरे तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। राज्य की ओर से राज्यमंत्री संभाजी पाटिल, सचिव श्यामलाल गोयल, केंद्रीय सैनिक बोर्ड महाराष्ट्र के निदेशक सुहास जतकर भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र ने वर्ष 201516 में सर्वाधिक 28 करोड़ से भी अधिक ध्वज निधी संकलित किया है। राज्य के कैबिनेट मंत्री श्री पाटिल ने कहा कि इस निधी को संकलित करने का लक्ष्य मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बनाई गई योजना से ही प्राप्त हो सका है।
इस मौके पर श्री पाटिल ने बताया कि राज्य में सेवानिवृत्त सैनिकों को अन्य सेवाओं में 15 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है। राज्य सरकार की ओर से सेवा निवृत्ति के 1 से 2 व र्ष पूर्व महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग तथा अन्य कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाता है। इसका मुख्य उद्देश यही है कि वे सेवा निवृत्ती के बाद भी वे मुख्य प्रवाह में बने रहे।

कौशल विकास का पश्चिमी केंद्र नागपुर में स्थापित होगा
कौशल विकास का पश्चिमी केंद्र नागपुर में स्थापित होगा। यह जानकारी आज राज्य के कौशल विकास मंत्री संभाजी पाटिल निलंगेकर ने महाराष्ट्र सदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। इस केंद्र में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश के अलावा केंद्र शासित दीव व दमण तथा दादरा नगर हवेली इन राज्यों का समावेश होगा।
महाराष्ट्र सूचना केंद्र को दी भेंट

राज्य के कौशल विकास मंत्री संभाजी पाटिल ने आज महाराष्ट्र सूचना केंद्र को भेंट देकर इसके अंतर्गत हो रहे कार्य की सराहना की। केंद्र के उप-निदेशक दयानंद पाटिल ने शॉल तथा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होने केंद्र द्वारा जारी गतिविधियों की जानकारी ली।

No comments:

Post a Comment