Saturday 30 July 2016

छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार




नई दिल्ली, 30 जुलाई : पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने हेतु मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के हाथो प्रदान किया गया।
शनिवार को यहां विज्ञान भवन में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यात्रा, पर्यटन और आवभगत उद्योग के विभिन्न खंडो के लिए वर्ष 2014-15 के लिए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार सम प्रदान समा प्रदान किए गए। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा,समारोह का आयोजन पर्यटन विभाग की ओर से विज्ञान भवन में किया गया था.
कार्यक्रम में राज्य के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को देश के महानगरों के हवाईअड्डों में से पर्यटन को बढावा देने की दृष्टि से उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए आज पुरस्कृत किया गया। छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के कारपोरेट व्यवहार विभाग के महानिदेशक राहुल बैनर्जी तथा मार्केटिंग के उपाध्यक्ष रवीन पिटों ने यह पुरस्कार स्वीकार किया।
छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा देश के मध्य, दक्षिण तथा पश्चिम में स्थित महानगरों को जोडता है। इस हवाईअड्डे से रोजना लगभग 190 विमानों की आवाजाही होती है। देश-विदेश के करीब 85 स्थानों के लिए यह हवाईअड्डा काफी सुविधाजनक है।
महाराष्ट्र के केसरी टूर्स को पुरस्कार
देश का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में वर्ष 2014-15 में सर्वाधिक संख्या में पर्यटकों को ले जाने के लिए केसरी टूर्स को पुरस्कृत किया गया। केसरी टूर्स के संस्थापक केसरी पाटिल तथा सुनिता पाटिल यह पुरस्कार स्वीकार किया। केसरी टूर्स ने 2014-15 में 7481 पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर की सैर कराई है।  केसरी टूर्स को लगातार दूसरे साल भी यह पुरस्कार हासिल हुआ है।
महाराष्ट्र के सुपूत्र शेफ मच्छिन्द्र कस्तुरे सम्मानित
स्वादिष्ट खाना बनाना यह एक कला है और कलाकार होने के नाते कला को विकसित करते रहना मेरा कर्तव्य है। देश के उत्कृष्ट शेफ के रुप में गौरवांवित शेफ मश्छिन्द्र कस्तुरे ने यह बात पुरस्कार प्राप्त करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहीं। मच्छिन्द्र कस्तुरे मूल रुप से पुणे के रहने वाले है। 1980 के दशक में उन्होने होटल व्यवस्थापन क्षेत्र में पदार्पण किया। विभिन्न जगहों पर काम कर चुके कस्तुरे भारतीय पर्यटन विकास महामंडल में शेफ के तौर पर काम करने का मौका मिला. उन्होंने कई जगह काम किया.
दिल्ली स्थित अशोक होटल में तबादला होने के बाद उन्हे अपनी कला को निखारने का और एक मौका मिल गया। कस्तुरे पहले ऐसे व्यक्ती जिन्होने राष्ट्रपति भवन में मुख्य शेफ के तौर पर काम किया किया है। वहां उन्होने अद्यावत किचन तंत्र विकसित किया। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मेजबानों की मेजवानी की। उन्होने यहां 208-2014 तक जिम्मेदारी संभाली।

No comments:

Post a Comment