Wednesday 22 March 2017

राष्ट्रीय छायाचित्र पुरस्कार प्राप्त छायाचित्रकारों की महाराष्ट्र सूचना केंद्र को भेंट










                                                                                                 
नई  दिल्ली, 23 : राष्ट्रीय छायाचित्र पुरस्कार प्राप्त कोल्हापूर के दिपक कुंभार तथा मुंबई के अतुल चौबे ने आज महाराष्ट्र सूचना केंद्र में भेंट दी . 

            आज दिपक कुंभार तथा अतुल चौबे को आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले राष्ट्रीय छायाचित्र पुरस्कार केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैंकय्या नायडू  के हाथो प्रदान किए गए. श्री. कुंभार तथा श्री. चौबे की इस उपलब्धि के लिए सूचना केंद्र की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया. महाराष्ट्र सूचना केंद्र के उपनिदेशक  दयानंद कांबले ने श्री. कुंभार ओर श्री. चौबे को  गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

            सूचना एवं  प्रसारण मंत्रालय की ओर से स्किल इंडियाऔर स्वच्छ भारत मिशन विषयों पर आधारित स्पर्धा में देश के १२ छायाचित्रकारों के छायाचित्रों का चयन किया गया. दिपक कुंभार को स्वच्छ भारत मिशन विषयपर  आधारित छायाचित्र के लिए तथा अतुल चौबे को स्किल इंडियाविषय पर आधारित  छायाचित्र के लिए यह पुरस्कार प्रदान  किया गया. सूचना केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में  इन छायाचित्रकारोंने अपनी छायाचित्रकारिता  क्षेत्र के अनुभवों को उजागर किया .
                                                    ००००००



0000

No comments:

Post a Comment